आज हनुमान जयंती है

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

आज हनुमान जयंती है,

मारे ख़ुशी के मन मंदिर में भजति घंटी है,

आज हनुमान जयंती है,

पवन सूत वीर हनुमाना कोई न तेरे समाना,

तेरी शक्ति के आगे झुकता है सारा जमाना,

लेके संजीवन आये प्राण लक्ष्मण के बचाये,

सिया राम हिरदये वसा के राम भक्त तुम कहलाये,

भुत प्रेत को पल में भगाये तू बजरंगी है,

आज हनुमान जयंती है,

तुझको दिन मंगल भाये भगत तुझे लड्डू चढ़ाये,

करे जो तेरी पूजा भव से तू पार लगाए,

हम भी आये तेरे दर पे मेरे तू संकट हर दे,

खाली झोली भगतो को महावीर आज तू भर दे,

तेरी किरपा से ये धरती सारी महंती है,

आज हनुमान जयंती है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।