चांदपुर बजरंग बलि के चलो रे आंगणा

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

चांदपुर बजरंग बलि के चलो रे आंगणा,

जगह जगह पे भगवा रंग ध्वजा लहराये रे,

चांदपुर बजरंग बलि के चलो रे आंगणा,

जो भी भगता चांदपुर आता पावन सुख वो पाता है,

कोई जेनयू कोई चोला चढ़ाये काम सफल हो जाता है,

तेरे दर्श को अखियां तरसी बजरंगी बाला रे,

चांदपुर बजरंग बलि के चलो रे आंगणा,

बजरंगी है शिव अवतारी अजर अमर है ये बलशाली,

श्री राम के भगत निराले करते है सब की रखवाली ,

तेरा करे नंदू गुणगान पूजा की रखना लाज,

चांदपुर बजरंग बलि के चलो रे आंगणा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।