बजरंग बाला जपूँ थारी माला

सौरभ मधुकर
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

बजरंग बाला जपूँ थारी माला, रामदूत हनुमान ,

भरोसो भारी है ...

भारी है प्रभु भारी है , महिमा तेरी न्यारी है ,

बजरंग बाला जपूँ थारी माला, रामदूत हनुमान ,

भरोसो भारी है ...

लाल लंगोटो वालो तू , अंजनी माँ को लालो तू ,

राम नाम मतवालो तू , भगतां को रखवालो तू ,

सालासर तेरा भवन बना है,मेहंदीपुर तेरा भवन बना है ,

सुन ले पवन कुमार , भरोसो भारी है ,

बजरंग बाला जपूँ थारी माला, रामदूत हनुमान ,

भरोसो भारी है ...

शक्ति लक्ष्मण के लागि , पल माहि मूर्छा आगि ,

द्रोणगिरि पर्वत ल्यायो , सांचो है तू अनुरागी ,

घोल संजीवन लखन पिलाये - २ , जागे वीर महान ,

भरोसो भारी है ,बजरंग बाला जपूँ थारी माला, रामदूत हनुमान ,

भरोसो भारी है ...

तूने लंका जारी रे , मारे अत्याचारी रे ,

हुकुम के तावेदारी रे , बालजति ब्रम्हचारी रे ,

अहिरावण की भुजा उखाड़ी - २ , ल्यायो तू भगवान् ,

भरोसो भारी है ,बजरंग बाला जपूँ थारी माला, रामदूत हनुमान ,

भरोसो भारी है ...

बड़े बड़े कारज सारे , दुष्टों को दलने वाले ,

सच्ची भगति के बल से घट में राम दिखा डाले ,

चीर कलेजा तू दिखलाया - २ , मगन भये भगवान् ,

भरोसो भारी है ,बजरंग बाला जपूँ थारी माला, रामदूत हनुमान ,

भरोसो भारी है ...

बल को तेरो पार नहीं , ना तुझसा दिलदार कोई ,

शंकर को अवतार तुहीं , सांचो हिम्मतदार तुहीं ,

शरण पड़े को आन उबारो - २ , सेवक करे पुकार ,

भरोसो भारी है ,बजरंग बाला जपूँ थारी माला, रामदूत हनुमान ,

भरोसो भारी है ...

बजरंग बाला जपूँ थारी माला, रामदूत हनुमान ,

भरोसो भारी है ...

भारी है प्रभु भारी है , महिमा तेरी न्यारी है ,

बजरंग बाला जपूँ थारी माला, रामदूत हनुमान ,

भरोसो भारी है ...

भजन गायक - सौरभ मधुकर

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।