बाला जी माहरो संकट काटो

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

बाला जी माहरो संकट काटो,

मेहंदीपुर सालसर वालो,

अपने हाथ घुमा के सोटा मेरे दुखो से झंझट काटो,

मेहंदीपुर सालसर वालो,

ना कोई तुम सा वीर लडंका

पुंछ से तुमने फूंकी लंका,

सीता जी का पता लगा के दुःख राम को झटपट काटो,

मेहंदीपुर सालसर वालो,

लागी जब लक्ष्मण को शक्ति दिखलाई तब तुम ने भगति,

रातो रात यो भुटी ला के मौत को तुम ने रस्ता काटो,

मेहंदीपुर सालसर वालो,

प्रीत राज सरकार तुम्ही हो भूतो के सरताज तुम्ही हो,

मेरे अवगुण दोष बुला के भुत प्रेत का चक्र काटो,

मेहंदीपुर सालसर वालो,

लिखे अनाड़ी गाये ममता दुनिया में तेरा भजता डंका,

महावीर विकर्म बजरंगी जनम मरण के बंदन काटो,

मेहंदीपुर सालसर वालो,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।