प्रेमियों से मिलने को करे जब दिल

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

प्रेमियों से मिलने को करे जब दिल

सांवरा सजाये भजनो की महफ़िल

प्यारे तू भुला दे अपनी ये हस्ती

सांवरे के नाम की लूट ले मस्ती

बन के तू प्रेमी एक बार ज़रा मिल

सांवरा सजाये भजनो की महफ़िल

श्याम नाम प्यारे आके तू भी ज़रा गए ले

भजनो से प्यारे मेरे श्याम को रिझा ले

बैठा है खामोश क्यों होठों को तू सिल

सांवरा सजाये भजनो की महफ़िल

कहता है रोमी जो है श्याम का दीवाना

पीछे पीछे उसके चलता ज़माना

प्रेमियों में आके तू भी हो जा शामिल

सांवरा सजाये भजनो की महफ़िल

आजा प्यारे ............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।