तेरे हाथ में पतवार है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे हाथ में पतवार है

फिर नाव क्यों मंझधार है

मेरे सांवरे ...मेरे सांवरे

बड़ी तेज़ ग़म की ये धार है

मेरा तू ही खेवनहार है

मेरे सांवरे ...मेरे सांवरे

मैंने सौंप दी तुझे ज़िन्दगी

तेरा प्यार मेरी बंदगी

नहीं आसरा कोई दूसरा मेरी तू बस सरकार है

मेरे सांवरे ...मेरे सांवरे

तेरे होते मैं क्यों फिकर करूँ

तू जो साथ है तो मैं क्यों डरूं

मेरी आस और विश्वास तू मेरा तू ही तो आधार है

मेरे सांवरे ...मेरे सांवरे

कभी बीच राह ना छोड़ना

कभी दिल ये मेरा ना तोड़ना

कुंदन ये रंग तेरे संग संग रंगीन ये संसार है

मेरे सांवरे ...मेरे सांवरे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।