राम के दुलारे इक काम कर दे

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

राम के दुलारे इक काम कर दे

प्यारे हनुमान इक काम कर दे ,

तेरे भगतो में मेरा नाम कर दे,.

राम के दुलारे इक काम कर दे

मेरे हिरदये में ऐसा दीप चला दो तेरे चरणों में मेरा ध्यान लगा हो ,

मेरे सिर पे भी बाला हाथ धर दे तेरे भगतो में मेरा नाम कर दे,.

राम के दुलारे इक काम कर दे

पूजा पाठ जानू नहीं तेरी बाला जी,

तेरे हाथो में है डोर मेरी बाला जी,

जीवन नैया डोल रही पार करदे ,

तेरे भगतो में मेरा नाम कर दे,.

राम के दुलारे इक काम कर दे

सालसर वाले तेरा पार नहीं है,

मेहंदीपुर जैसा दरबार नहीं है,

मेरी झोली में भी थोड़ी भगति भर दे,

तेरे भगतो में मेरा नाम कर दे,.

राम के दुलारे इक काम कर दे

तुम सा न ग्यानी ध्यानी कोई जग में,

सारी दुनिया ही झुके तेरे पगमें,

चोखानी के दुःख सारे दूर करदे,

तेरे भगतो में मेरा नाम कर दे,.

राम के दुलारे इक काम कर दे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।