तेरा दर्शन करने आउ

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

तेरा दर्शन करने आउ लोग कहे जय माता की,

तेरा दर्शन करके जाऊ लोग कहे जय माता की,

उची लम्भी तेरी चढ़ाई पहले बहुत डराती है,

सब को देने वाली सहारा बाहा पकड़ ले जाती है,

जब भी कदम मैं आगे बड़ौ लोग कहे जय माता की,

कर्मो वाली ही दाती पौड़ी तेरी चढ़ पाते है,

स्वर्ग से लगती है सीडी देवता आते जाते है,

आता जाता शीश जुकाउ लोग कहे जय माता दी,

माँ के इक जयकारे में ही सब वेदो का सार है,

शक्ति के जयकारे में ही शक्ति माँ की अपार है,

जब तेरा जैकारा बुलाऊ,लोग कहे जय माता की,

जो भी माँ का ध्यान लगाए माँ के धयान में आता है,

जो गुण माँ के गाये वो गुणवान हो जाता है,

जब जब तेरी भेटे गाऊ लोग कहे जय माता की,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।