दो अक्षर का बोल है

पारंपरिक
हनुमान जी भजन राम भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

दो अक्षर का बोल है राम नाम अनमोल है,

मन को पावन करने वाला ये अमिरत का घोल है,

दो अक्षर का बोल है राम नाम अनमोल है,

त्याग तप्सा राम से सीखो और सेवा हनुमान से,

राम है मर्पुयादा पुर्शोतम जपो इन्हें सम्मान से,

दाम लगे न मोल है,राम नाम अनमोल है,

दो अक्षर का बोल है राम नाम अनमोल है,

राम नाम सिमरण करने से खुले भगती का द्वार है,

राम नाम रस पीने वाले होते भव से पार है,

मंगल कारी बोल है राम नाम अनमोल है,

दो अक्षर का बोल है राम नाम अनमोल है,

रघुनंद है दया के सागर सदा किरपा बरसाते है,

विपदा में जब राम कहो तो स्वयं दोड कर आते है,

हितकारी ये बोल है,राम नाम अनमोल है,

दो अक्षर का बोल है राम नाम अनमोल है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।