राणी सती का जयकारा घर घर गूंजायेगा

सौरभ मधुकर
अन्य भजन रानी सती दादी भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

बैंकॉक में दादी का झंडा लहराएगा ,

राणी सती का जयकारा घर घर गूंजायेगा ।

राणी सती दादी के भजनों की होगी बरसात,

झुंझुनूवाली माँ के भजनों की होगी बरसात,

बैंकॉक में बसंत उत्सव दादी जी के साथ,

ये अम्बर भी आज बसंती रंग बरसायेगा,

राणी सती का जयकारा घर घर गूंजायेगा ।

हर भगतों के जुबां से निकले जय दादी का नारा,

देश-विदेश में डंका बाजे, ये उद्देश्य हमारा,

दादी शरण में जो आएगा, मौज उड़ाएगा,

राणी सती का जयकारा घर घर गूंजायेगा ।

‘सौरभ मधुकर’ किस्मत से ही ऐसा मौक़ा आया,

लेकर के परिवार चलो दादी ने हमे बुलाया,

टिकट कटा लो ऐसा मौका फिर कब आएगा,

राणी सती का जयकारा घर घर गूंजायेगा ।

भजन गायक - सौरभ मधुकर

भजन रचयिता - मधुकर

संपर्क - 9831258090

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।