मैया तुमसे मुरादे लेने बार बार आएंगे

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मैया तुमसे मुरादे लेने बार बार आएंगे

बार बार आएंगे लगातार आएंगे,

सो बार मैया हजार बार मैया लाख बार मैया करोड़ बार मैया,

मैया तुमसे मुरादे लेने बार बार आएंगे

कोई सवाली तेरे दर से खाली कभी न जाता,

दाती और भिखारी का माँ युगो पुराना नाता,

मैया तुमसे मुरादे लेने बार बार आएंगे

तेरे खजानो में खुशियों के बड़े अनमोल मोती,

सुख के सारे रत्नो की है तेरे दर बारिश होती,

मैया तुमसे मुरादे लेने बार बार आएंगे

हमने रनको को तेरे मंदिर राजा बनते देखा,

तेरी दया से बदले पल में माँ किस्मत की रेखा,

मैया तुमसे मुरादे लेने बार बार आएंगे

तीन लोक में तेरे जैसा और कोई न दानी,

सदा हमारे दमान भरना हे अम्बा महारानी,

मैया तुमसे मुरादे लेने बार बार आएंगे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।