राम का प्यारा हनुमान

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

सिया वर रामचंद्र की जय

महाबली हनुमान की जय

राम लखना जानकी जय बोलो हनुमान की

जय बोलो हनुमान की जय बोलो हनुमान की

श्री राम की सेवा में रहे देखो आठों याम

ये अंजनी का लाल जापे एक यही नाम

रघुपति राघव राजा राम

श्री राम का प्यारा है ये सीता का दुलारा

इसने हर एक सांस पे सियाराम उच्चारा

सेवक है ये अनोखा जो करता नहीं आराम

ये अंजनी का लाल जापे एक यही नाम

रघुपति राघव राजा राम

सागर को लांघना हो या लंका को जलाना

पर्वत को उठाना हो या लक्ष्मण को बचाना

पल में मिटा दी मुश्किलें जितनी भी थी तमाम

ये अंजनी का लाल जापे एक यही नाम

रघुपति राघव राजा राम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।