ये तेरी मेरी प्रेम कहानी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ओ प्यारी राधा रानी तू मेरी जिंदगानी,

जाने रे जाने जग सारा ये तेरी मेरी प्रेम कहानी,

ओ मेरे मुरली वाले तेरे है खेल निराले

दीवानी मैं तेरी दीवानी,

ये तेरी मेरी प्रेम कहानी ,

कई मन्तो की तू मेरी वरदान रे,

मेरे दिल में धड़के हा तू ही मेरी जान रे,

तेरे बिना आधा अधूरा तेरा श्याम रे,

तेरे नाम से ओ राधा मेरी पहचान रे,

ओ प्यारी राधा गोरी ये तेरी मेरी जोड़ी प्रीत की अमर निशानी,

ये तेरी मेरी प्रेम कहानी ,

होठो पे सजा ले बना के बंसुरिया,

श्याम तोरे रंग मोरी रंग दे चुनरियाँ

प्रेम के प्यासे में हो गए वनवारिया ,

नाम तेरे कर दी सारी उमरिया,

ओ रे बांके सँवारे क्या तूने जादू किया दुनिया से हो गए बेगाने,

ये तेरी मेरी प्रेम कहानी ,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।