ईश्वर तुझे हैं कहते भगवान नाम तेरा

पारंपरिक
अन्य भजन देश भक्ति भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

ईश्वर तुझे हैं कहते, भगवान नाम तेरा,

ईश्वर तुझे हैं कहते, भगवान नाम तेरा,

हर शाख-शाख तेरी, प्रभु ओउम नाम तेरा

आजा तू मेरे मन में , नैनों में तू समा जा

नन्हा सा घर है मेरा, जिसमें निवास तेरा

ईश्वर तुझे हैं कहते, भगवान नाम तेरा।

फूलों का तू है माली, कलियों में तू है लाली,

सारी जमीं है तेरी, यह आसमान तेरा,

ईश्वर तुझे हैं कहते,भगवान नाम तेरा,

वेदों में तू लिखा है, पुराणों में तू छिपा है,

गीता पुकारती है,प्रभु ओउम नाम तेरा,

ईश्वर तुझे हैं कहते, भगवान नाम तेरा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।