तुम्हे पुकारे शीश के दानी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तुम्हे पुकारे शीश के दानी-२, सुनलो मेरी पुकार

सांवरिया आ जाओ एक बार

कन्हैया आ जाओ एक बार

खाटू में है वास तुम्हारा

हारे का बस तू ही सहारा

अब तो हमको दे दो दर्शन-२, करदो बेड़ा पार

सांवरिया आ जाओ....

लाखो की तूने बिगड़ी बनाई

मेरी बारी क्यों नही आई

अब तो आओ मेरे मोहन-2, करदो नैया पार

सांवरिया आ जाओ....

"गोपाल" तेरी शरण मे आया

अपनो ने भी मुझे ठुकराया

अब तो थामो मेरी कलाई-2, जग के पालनहार

सांवरिया आ जाओ....

गोपाल गोयल (9811845745)

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।