खाटू वाले ओ खाटू वाले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

गिरते हुए की तू ही संभाले हारे का है सहारा

जो भी डूबा भाव सागर में तूने पार उतारा

मुझ पर भी कुछ कृपा कर दो कब से आस लगाईं

मेरे दिल में बसा हुआ है बस तेरा ही द्वारा

ये है सब का सहारा खाटू वाला हमारा

सांवरे ...............श्याम हो मेरे श्याम

खाटू वाले ओ खाटू वाले

गिरतों को बाबा तू ही तो संभाले

खाटू वाले ओ खाटू वाले

तुझे एक पल भी बाबा ना भुलाउं मैं

तेरा खाटू का ये दर छोड़ कभी भी ना जाऊं मैं

तुम ही हो बाबा मेरे रखवाले

खाटू वाले ओ खाटू वाले

मुझे रखना सदा तू पनाहों में

मेरे संग संग श्याम जीवन की राहों में

मेरा सारा जीवन है तेरे हवाले

खाटू वाले ओ खाटू वाले

ओ मेरे जीने का तू ही एक सहारा है

अब बिन तेरे सांवरे ना कोई हमारा है

शर्मा को अपना बिना को अपनी सेवा में लगा ले

खाटू वाले ओ खाटू वाले ...........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।