ले लेके हाथो में निशान

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ले लेके हाथो में निशान दीवाना चला श्याम जी का ,

जय जय कार लगाता दीवाना चला श्याम जी का ,

श्याम जी की जय जय श्याम जी की जय जय,

ले लेके हाथो में निशान दीवाना चला श्याम जी का ,

खाटू वालो श्याम बाबा कलयुग का अवतारी,

बड़ो ही दयालो बाबा तीन बाण धारी नाचता खूब था गाता,

दीवाना चला श्याम जी का

खाटू वाले श्याम जी की महिमा अपार है,

दानी दिलदार बाबा लखदातार है,

झूम झूम नाचता नचाता दीवाना चला श्याम जी का

खाटू वाला श्याम बाबा हारे का सहारा ,

अकार के संभाल लेवे जब भी पुकारा ,मस्ती में श्याम की लहराता,

दीवाना चला श्याम जी का

मंदिर में जाके निशान चढ़ाओ,

श्याम जी के चरना में धोक लगाओ,

श्याम धनि का गुण गाता,

दीवाना चला श्याम जी का

दास प्रभाकर श्याम की शरण में,

श्याम की चरण में बाबा श्याम की शरण में,

कीर्तन भजन सुनाता दीवाना चला श्याम जी का,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।