बतादो तुम जैसा सहारा कौन सा है

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

सतगुरु साईं बाबा तेरा ही आसरा है,

बतादो तुम जैसा सहारा कौन सा है,

मन की सुनी क्यारी फूलो से भर जाए

होठो पर जब साईं गुणगान तेरा आये,

पावन ये नाम तेरा सभी दर्दो की दवा है,

बतादो तुम जैसा सहारा कौन सा है,

यु ही हर पल गुजरे यु ही जीवन बीते,

चरणों का ध्यान रहे सचिदानंद साईं के,

बन्दों की तेरे बाबा यही बस इक दुआ है ,

बतादो तुम जैसा सहारा कौन सा है,

जो सुख मिलता मन को साईं के सुमिरन से

मिले सताता नही साहिल इस जग के चिंतन से,

सुमिरन भी तभी होता करे जब साईं दया है,

बतादो तुम जैसा सहारा कौन सा है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।