मेरा भोला महान्

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

मेरा भोला महान् , इनको पुजे जहान

करता है भक्तो की रखवाली, तू तीन लोक का माली

हो....... भोले बाबा.......

तू तीन लोक का वाली

भक्त मे शिव है, शिव मे भक्ति

शिव के नाम मै है, अजब सी शक्ति

विष को कंठ मे धारने वाला, शांत किन्ही महाकाली

तू तीन लोक का वाली

मन मन्दिर मे ,जपू तेरी माला

भोले नाथ तेरा, रूप विशाला

मे तो सिमरू तुझको देवा, बन के आया सवाली

तू तीन लोक का वाली

तेरी भक्ति मै, एसे रम जाऊ

कण कण मै तुझको पाऊ

सुबह शाम नाम तेरा जो लेवे, हरी हो जाए सुखी डाली

तू तीन लोक का वाली

तेरी भक्ति का वर दे मुझको

लोहरा मामराज ध्यावे तुझको

मोतीदास जैसा गुरू मै पाऊ, सदा रहे तेरी लाली

तू तीन लोक का वाली

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।