इतनी किरपा साई जी बनाये रखना

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

इतनी किरपा साई जी बनाये रखना,

मरते दम तक चरणों से लगाए रखना,

मैं तेरा तू मेरा साई मैं राजी तू राजी,

तेरे नाम से लिखदी मैंने इस जीवन की बाजी,

लाज तुम्हारे हाथ है बचाये रखना,

मरते दम तक चरणों से लगाए रखना,

करू वन्दना हाथ जोड़ कर मुझे न भूल जाना,

तेरे दर पर बना रहे बस मेरा आना जाना,

सिलसिला ये साई जी बनाये रखना,

मरते दम तक चरणों से लगाए रखना,

तेरे प्रेमियों में मन लगता और न कोई लागे,

फीका फीका ये जग सारा भजन भाव के आगे,

भजनो की इस भूख को जगाये रखना,

मरते दम तक चरणों से लगाए रखना,

जन्म जन्म तक मेरा तेरा साथ कभी न छूटे,

छूट जाए संसाओ की माला तार कभी न टूटे,

सेवा में गरीब को लगाए रखना

मरते दम तक चरणों से लगाए रखना,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।