जो कुछ तेरा दिया है

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

जो कुछ तेरा दिया है सब ही तेरा किया है

सदा बरसे हम पे करुणाई मेरे बाबा साई,

इतने किये एहसान के बाबा गिनती नहीं हो सकती ,

आज भी मेरी झूठी कोई विनती नहीं हो सकती,

जो भी मैंने चाहा तुम से मैं पाई,

मेरे बाबा साई मेरे बाबा साई

तेरे बिना मेरी साई बाबा जग में क्या कीमत है,

आप की खातिर ही मेरी दुनिया में इजत है

तुमने ही तो औकात बनाई,

मेरे बाबा साई मेरे बाबा साई

सुख और दुःख में संग हमेशा मेरे तेरा साया,

गम की धुप में जब भी तपी मैं तूने की है छाया,

संग मेरे सदा तेरी परछाई,

मेरे बाबा साई मेरे बाबा साई

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।