आएगा खाटूवाला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आएगा आएगा आएगा आएगा खाटूवाला,

नरसी से सोचो प्यारो की कौन सी भक्ती

कुछ गीत प्यार के है और भावना थी सच्ची,

सब कुछ ही खो दिया पर विस्वाश खो न पाया,

जब भी पड़ी जरूरत यही गीत उस ने गाया,

आएगा आएगा आएगा आएगा खाटूवाला,

मीरा कोई सारे जग ने कितना रुलाया कोसा

आएगा मेरा गिरधर उस को था ये भरोसा,

जब द्रोपदी ने खुद को बेबस सभा में पाया,

खुद को किया समर्पण यही गीत उस ने गाया,

आएगा आएगा आएगा आएगा खाटूवाला,

सोनू किया है जिसने विस्वाश सँवारे का,

उस को हुआ है हर पल एहसास सँवारे,

उस प्रेमी ने कभी भी तन्हा न खुद को पाया,

बस दिल से पुकारा और श्याम दौड़ा आया यही गीत उस ने गाया,

आएगा आएगा आएगा आएगा खाटूवाला,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।