बोल मन मन जय जय सिया राम

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

बोल मन मन जय जय सिया राम झूम झूम गाये जा,

टेढ़ी मेढ़ी आने वाली राहो से न डोल के सालासर धाम मेहंदीपुर धाम झूम झूम गाये जा,

जय कारे जय गोश लगा के चलता जा तू प्यारे,

दुखड़े बाबा दूर करेंगे होंगे वारे न्यारे,

बैठा है द्वारे खोल के चलता जा जय जय बोले के,

प्यारा प्यारा नाम जय जय सिया राम झूम झूम गाये जा,

बोल मन मन जय जय सिया राम

देख रहा है भक्त ये कैसे कैसे संकट झेले,

दूर दूर से भक्त चल के आये है लेके रेले,

तुझे संकट है क्या बोल दे तेरी तू दिल को खोल दे,

जय जय सिया राम झूम झूम गाये जा,

बोल मन मन जय जय सिया राम

लेहरी चिंता छोड़ तू सभी झूम झूम के गाये जा ,

नैया पार करेंगे तेरी प्यारे अमित मनाये जाए ,

मोती मिले नहीं मोल के दे पाए न कोई टोल के,

जय जय सिया राम झूम झूम गाये जा,

बोल मन मन जय जय सिया राम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।