आओ श्याम मेरा दिल उदास है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आओ जी श्याम आओ ,मेरा दिल उदास है ,

मेरा दिल उदास है , मेरी जा उदास है ,

दर्शन मुझे दिखाओ.....है

महफ़िल यहाँ सजी है,साँवरे तेरी कमी है,

नयनो के आईने में,बस तेरी ही छवि है

मुझको गले लगाओ,,,मेरा दिल उदास है,,,

रह रह के मेरे दिल मे , उठती है ये तरंगे

है दिल मे मेरे केवल , तेरे मिलने की उमंगे

कभी आ भी जाओ श्यामा,मेरा दिल उदास है।

आमोद है सुदामा , पकड़ा है तेरा दामन

कहां जाउ छोड़ के अब, तू ही बता ओ मोहन

न साथ छोड़ देना मेरा दिल उदास है,,,

लिरिक्स कम्पोजिंग ,,आमोद जैन आनंद,,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।