कोरोना दूर भगाओ बाबा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कोरोना दूर भगाओ बाबा दुनिया पे संकट आया,

मोरछड़ी लेहराओ अब तो जग सारा गबराया,

कोरोना दूर भगाओ बाबा

पूरी दुनिया में कोरोना ने आंतक मचाया,

कोई नहीं कुछ कर पाया किसी की समज न आया,

लेलो अपनी शरण में सबको तेरा ध्यान लगाया,

कोरोना दूर भगाओ बाबा

खाटू वाले श्याम धनि तूने सदा ही संकट काटे,

तेरे होते दुनिया वाले फिर क्यों गबराते,

संकट दूर भगा जा दुनिया को डर है सताया,

कोरोना दूर भगाओ बाबा

हार चूका है ये जग सारा तू हारे का सहारा,

जब भी कोई विपदा आई तूने काम सावरा,

टोनी दोनों हाथ जोड़ के तेरे शरण में आया,

कोरोना दूर भगाओ बाबा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।