हम पे तेरा है तेरा करम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हम पे तेरा है तेरा करम

हर मुसीबत हुई है मेरी ख़त्म,

मुझपे तेरा है कर्म तेरा कर्म,

मसीहा मेरा मेरा सरकार है,

मुझे सिर्फ तेरी ही दरकार है,

मेरा इक तू ही मदतगार है,

मुझको यकीन है ये मुझको विश्वाश है हर मुश्किल में तू खड़ा मेरे साथ है,

हम पे तेरा है तेरा करम

कोई परवाह ही नहीं करते हम,

हम पे तेरा है तेरा करम

इनायत तुम्हारी नहीं है ये कम,

तू है यार मेरा तू मेरा सनम,

कदमो में तेरे ही निकले ये दम

खुले आंख जब जब तेरा दीदार हो,

मुझसे गरीब को नसीब तेरा प्यार हो,

हम पे तेरा है तेरा करम

मैं तो सांसो पे जपु सिर्फ एक नाम तेरा ,

मन मेरा मंदिर है तू है भगवान् मेरा,

इक तेरे दर के सिवा मुझको कोई थोड़ नहीं,

बाबा इक तेरे सिवा मेरा कोई और नहीं,

ओ दाता मेरे ये दुआ दे मुझे,

कदमो में अपने जगह दे मुझे.

अपने ही रंग में रंगा दे मुझे जाम मस्ती का भर के पीला दे मुझे,

हम पे तेरा है तेरा करम

तेरे पागल की यही तो फर्याद है,

तेरे जो हुआ रघुवंशी अवाद है,

हम पे तेरा है तेरा करम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।