मोरछड़ी के हमने बाबा देखे चमत्कार है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मोरछड़ी के हमने बाबा देखे चमत्कार है,

जिस पे किरपा हो जाए तेरी उसकी नैया पार है,

झाड़ा प्यारे मोर छड़ी का जिसको श्याम लगाता है,

रोग कष्ट सब मिट जाते है जिसको दर पे बुलाता है,

सेठो का है सेठ संवारा बाबा लखदातार है,

जिस पे किरपा हो जाए तेरी उसकी नैया पार है,

बड़े बड़े दानी महादानी दर पे शीश झुकाते है,

इक नहीं दो चार हजारो आप से मांग के खाते है,

क्या राजा क्या रंक भिखारी सब का पालनहार है,

जिस पे किरपा हो जाए तेरी उसकी नैया पार है,

मेरी क्या औकात सँवारे तुझको जो मैं दे पाउ,

चले गुजारा तुझसे मेरा तेरा ही मैं गुण गाऊ,

चहल दीवाना चाकर तेरा बन गया सेवा दार है,

जिस पे किरपा हो जाए तेरी उसकी नैया पार है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।