जय गोविंदा जय गोपाला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जय गोविंदा जय गोपाला हारे कृष्णा होली की धुन है गोकुल बरसाना,

होली खेलने देखो आया कृष्णा,

जय गोविंदा जय गोविंदा गोपाला,

राधा जी सखियों संग आती है कान्हा पे रंग बरसाती है,

झूम झूम नाच नाच संग में राधे कान्हा संग धूम मचाती है,

लेके गुलाल देखो आया कृष्णा,

होली खेलने देखो आया कृष्णा,

जय गोविंदा जय गोविंदा गोपाला,

ग्वालो बालो को साथ लेके कान्हा होली के मत वाले बने कान्हा.

होली के बहाने इक तुझे मिलते कान्हा राधा को गुलाल मलते,

सब को दीवाना बनाया कृष्णा होली खेलने देखो आया कृष्णा,

जय गोविंदा जय गोविंदा गोपाला,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।