खाटू वाले श्याम धनि कलयुग का भगवान है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाले श्याम धनि कलयुग का भगवान है,

हारे का जो बने सहारा वो तो बाबा श्याम है,

त्रिलोकी ने ली परीक्षा माँगा शीश का दान था,

शीश का दानी कहलाया खाटू वाला श्याम है,

खाटू वाले श्याम धनि कलयुग का भगवान है,

धन्य हुए है भगत प्रेमी कर दर्शन श्री श्याम का,

बिगड़ी सब की ये बनाता ये मेरा सरकार है

खाटू वाले श्याम धनि कलयुग का भगवान है,

महाभारत के महायुद में ऐसा ये वरदान मिला,

कलयुग में तेरी होगी पूजा श्याम धनि तेरा नाम है,

खाटू वाले श्याम धनि कलयुग का भगवान है,

परख लिया संसार में सब को कोई काम न आया था,

चहल दीवाने श्याम धनि को तुझसे इतना प्यार है,

खाटू वाले श्याम धनि कलयुग का भगवान है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।