सत्संग में बैठ मीरा गोपाल भजन गाए

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन विविध भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सत्संग में बैठ मीरा गोपाल भजन गाए

संतों में बैठ मीरा गोपाल भजन गाए,

मीरा को मारने को राणा ने जहर भेजा

जहरो के प्याले में घनश्याम नजर आए

सत्संग में बैठ मीरा गोपाल भजन गाए ,

मीरा को मारने को राणा ने नाग भेजा

नागों के पिटारे में घनश्याम नजर आए

सत्संग में बैठ मीरा गोपाल भजन गाए ,

मीरा को मारने को राणा जी चले आए

राणा की कटारी में घनश्याम नजर आए

सत्संग में बैठ मीरा गोपाल भजन गाए ,

मीरा तो दीवानी थी नंदलाल दुलारे की

ब्रज गलियन में देखूं घनश्याम नजर आए

सत्संग में बैठ मीरा गोपाल भजन गाए ,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।