मेरी जिंदगी है भगतो मेरा खाटू वाला श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जैसे सीता के है राम जैसे राधा के है श्याम,

मेरी जिंदगी है भगतो मेरा खाटू वाला श्याम,

जय श्री श्याम बोलो जय श्री श्याम,

मेरे श्याम जैसा जग में द्वारा नहीं,

हम को श्याम से है प्यार कोई हमारा नहीं,

सुने सबकी करे अपनी मेरा खाटू वाला श्याम,

जय श्री श्याम बोलो जय श्री श्याम,

ऐसा सँवारे का जादू दिल हुआ बेकाबू,

ना हसु न ही रौ न सोउ न ही जागु,

दिल में हर दम मेरे वस्ता मेरा खाटू वाला श्याम,

जय श्री श्याम बोलो जय श्री श्याम,

हारे के सहारे हर दम साथ मेरे रहना,

कहे तेरा दास तेरे चरणों में है रहना,

पाप मेरे भूल जाना मेरे खाटू वाले श्याम,

जय श्री श्याम बोलो जय श्री श्याम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।