मेरे मुरली वाले श्याम मेरे घर आ जाना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे मुरली वाले श्याम मेरे घर आ जाना,

आ जाना प्रभु आ जाना,

मेरे मुरली वाले श्याम मेरे घर आ जाना......

बहुत दिनों से मिल नहीं पाई,

इसी लिए तेरे दर पे आयी

मेरा यमुना किनारे गांव मेरे घर आ जाना,

मेरे हारा वाले श्याम मेरे घर आ जाना

मेरे मुरली वाले श्याम मेरे घर आ जाना......

कितनी दिनों से अरज लगाई,

बहुत दिनों से सुन नहीं पाई

तेरी मुरली की मीठी तान मेरे घर आ जाना,

मेरे हारा वाले श्याम मेरे घर आ जाना

मेरे मुरली वाले श्याम मेरे घर आ जाना......

चुन चुन कालिया हार बनाऊ

और हार बनके तेरे गले पहनाऊं

तेरी पूजा करू सुबह और श्याम,

मेरे हारा वाले श्याम मेरे घर आ जाना

मेरे मुरली वाले श्याम मेरे घर आ जाना......

जन्म जन्म का ललित दास तेरा,

अब प्रभु सुनलो विनती मेरी

मुझे दे दो वृंदावन धाम मेरे घर आ जाना,

आ जाना प्यारे आ जाना,

मेरे हारा वाले श्याम मेरे घर आ जाना

मेरे मुरली वाले श्याम मेरे घर आ जाना......

अपलोड़ कर्ता - ललित गेरा (SLG Musician)

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।