देवा ओ देवा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

देवा ओ देवा श्याम प्रभु देवा,

तू ही बनाये बिगड़े काम जप रहे है सभी तेरा नाम,

जय जय श्री श्याम जय जय श्री श्याम,

हे दुःख भन्जन मोरवी नंदन सुन ले विनीत आया हु द्वार,

तेरी चौखट सच्चा सोना बाकि दुनिया सब बेकार,

ध्याऊ मैं तुझको सुबह और शाम जप रहे है सभी तेरा नाम,

जय जय श्री श्याम जय जय श्री श्याम,

जग से जो हारे प्रभु तू ही तारे आये शरण जो देता सहारे,

डूबती नैया बिन माजी के नाम तेरा ही पार उतारे,

तेरी ही पूजा पहला काम जप रहे है सभी तेरा नाम,

जय जय श्री श्याम जय जय श्री श्याम,

दुःख के बदल जब मंडराए नीले चढ़ कर तू आ जाए,

विकास के सारे दुःख मिट जाए मोर छड़ी जब तू लहराए,

सच्चा है ये खाटू धाम जप रहे है सभी तेरा नाम,

जय जय श्री श्याम जय जय श्री श्याम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।