सारी दुनिया दीवानी है श्याम की

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

फागुन का मेला आया बाबा का हेला आया भगतो का रेला आया हो

सारी दुनिया दीवानी है श्याम की छाई सब पे खुमारी इस नाम की

चली मस्त हवा पुरवारी ये रंग बंसन्ती लाइ.

रुत श्याम मिलन की आई खुशिया ही खुशिया छाई,

ढोल नगाड़े भाजे सेवक के सागे सागे,

श्याम भी आके नाचे,

सारी दुनिया दीवानी है श्याम की छाई सब पे खुमारी इस नाम की

नन्द लाला गुलाल उड़ाए जम कर हुड़दंग मचाये,

सब श्याम रंग में मिल के अब इक रंग हो जाए,

जिस को ये रूप चढ़ जाता दीवाना वो हो जाता

झूम झूम के गाता,

सारी दुनिया दीवानी है श्याम की छाई सब पे खुमारी इस नाम की

दरबार बड़ा ये आला सारे जग से है निराला,

सब की ही आस पुराये मेरा बाबा खाटू वाला,

ान धन से भरे भंडारे दुखिया जो आये पुकारे,

करता ये वारे न्यारे हो,

सारी दुनिया दीवानी है श्याम की छाई सब पे खुमारी इस नाम की

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।