किया बड़ा उपकार मुरली वाले ने

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

किया बड़ा उपकार वाले ने,

नैया लगा दी पार मुरली वाले ने,

श्रधा से जिसने फेलाया है दामन,

भर दीये भण्डार मुरली वाले ने

जब जब भीड़ पड़ी भगतो पे दोड़े दोड़े आते हो,

कभी राम कभी कृष्ण बनकर सब के कष्ट मिटाते हो,

तार दियां संसार मुरली वाले ने,

नैया लगा दी पार मुरली वाले ने,

कभी मथुरा मे युद किया,

कभी ब्रिज में रास रचाया है,

कभी गोपियाँ कभी ग्वाले,

सबको खेल खिलाया है,

रचा गीता का सार मुरली वाले,

नैया लगा दी पार मुरली वाले ने,

जिसने तेरा नाम लिया है,

तूने उसको थाम किया है,

जिसका नाम ना जाने कोई तूने उसका नाम किया है,

किया है सबसे प्यार मुरली वाले ने

नैया लगा दी पार मुरली वाले ने,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।