आया मेला झूम के जी खाटू वाले श्याम का

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

भगतो को चढ़ गया रंग बाबा तेरे नाम का,

आया मेला झूम के जी खाटू वाले श्याम का,

फागण में जो दर तेरे आवे मन की मुरादे पावे रे,

रींगस से तेरी ध्वजा लहराते खाटू में जो आवे रे,

मिट जाए दुःख कलेश बन जाए बंदा काम का,

आया मेला झूम के जी खाटू वाले श्याम का,

खाटू में तेरे श्याम कुंड की महिमा बहुत बतावे रे,

दूर दूर से आवे यात्री श्याम कुंड में न्हावे रे,

कटे चौरासी नाम जो ले बाबा तेरे धाम का,

आया मेला झूम के जी खाटू वाले श्याम का,

बाबा के सेवक बाबा ने छप्पन भोग लगावे रे,

बाबा को स्व मणि लगा के अपनी अर्ज सुना वे रे,

बन जाए बिगड़े काम जो बोले नाम श्याम का,

आया मेला झूम के जी खाटू वाले श्याम का,

सुन फर्याद श्याम तू मेरी गौतम दर तेरे आया से,

निशान तेरा चडावां खातिर टाबर बंधु लाया से,

तेरे किरपा से कहलाया नौकर मैं श्याम का,

आया मेला झूम के जी खाटू वाले श्याम का,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।