श्याम पागल हमें बना दिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

छोड़ के सारी दुनिया बाबा , तेरे दर पे आये है

जब से देखा तुझको बाबा , चैन से सो नही पाये है

तूने पागल हमे बना दिया , नाचेंगे तेरे मंदिर में

तूने पागल हमे बना दिया , नाचेंगे तेरे कीर्तन में

अब खोल के नैना देख जरा , हम तेरे दीवाने आये है

परदे छूपने न देगे , आज तुझे नाचने आये है

मस्ती का जाम पिला दिया

तूने पागल हमे बना दिया , नाचेंगे तेरे मंदिर में

तूने पागल हमे बना दिया , नाचेंगे तेरे कीर्तन में

सिहासन छोड़ो सावरिया , भक्तो के बीच में आजाओ

तुम नाच देखते हो सबका , आज अपना नाच दिखा जाओ

लो प्रेम का ढोल बजा दिया

तूने पागल हमे बना दिया , नाचेंगे तेरे मंदिर में

तूने पागल हमे बना दिया , नाचेंगे तेरे कीर्तन में

वहाँ बंसी एक बजाई थी , यहाँ साज अनेको बाज रहे

ना देर लगाओ सावरिया , सब झूम झूम के नाच रहे

तेरा सुंदर भवन सजा दिया

तूने पागल हमे बना दिया , नाचेंगे तेरे मंदिर में

तूने पागल हमे बना दिया , नाचेंगे तेरे कीर्तन में

हरीश कहे सावरिया तुम , भक्तो का मान बढ़ाते हो

भूलन त्यागी कहे सावरे , क्यों नही जल्दी आते हो

आँखों में तुझे बसा दिया

तूने पागल हमे बना दिया , नाचेंगे तेरे मंदिर में

तूने पागल हमे बना दिया , नाचेंगे तेरे कीर्तन में

श्याम शिरोमणी कीर्तन मण्डल , पालम में मशहूर है

फागण की ग्यारस को कीर्तन , होता सदा जरूर है

तूने अपना नशा चढ़ा दिया

तूने पागल हमे बना दिया , नाचेंगे तेरे मंदिर में

तूने पागल हमे बना दिया , नाचेंगे तेरे कीर्तन में

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।