तुम्हे रंग लगाएंगे श्याम बाबा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

फागुन में मस्ती की छाई बहार

भक्तों के मन में है खुशियां अपार

खेलेंगे तुम संग होली आई है बाबा टोली

होली खेल के जाएंगे -श्याम बाबा

तुम्हें रंग लगाएंगे श्याम बाबा

अबके धूम मचाएंगे

है पूरी तैयारी रंगों की पिचकारी

लाए हैं गिरधारी- काहे शरमाये मेरे मोहन मुरारी

सुन ले खाटू के राजा-मंदिर से बाहर आ जा

रंग अबीर उड़ाएंगे श्याम बाबा....

तेरे लाखो प्रेमी आवे-निशान चढ़ावे

सब झूमे नाचे गावे- आ करके क्यों ना तू मस्ती बढ़ावे

भक्तों का भाग जगा दे- हम सब को रंग लगादे

वरना शोर मचाएंगे श्याम बाबा....

ग्यारस पर हर दम आये फागण का दर्शन पाए

गुलाल भी लाए- अपने हाथों से तुमको रंग लगाए

अब ना लेना परीक्षा-दया की देदे बिक्षा

तेरी महिमा गाएंगे श्याम बाबा...

भजन गायक

प्रिंस जैन (7840820050)

शुभम रिठालिया (8750104889)

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।