मतलब की दुनियाँ में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मतलब की दुनियाँ में कोई ना हमारा है

मुझको तो मेरे बाबा बस तेरा सहारा है

मतलब की दुनियाँ में

दुनियाँ की ठोकर खा तेरे दर पे आया हूँ

सच कहता हूँ बाबा इस जग का सताया हूँ

मझधार में है नैया सूझे ना किनारा है

मुझको तो मेरे बाबा बस तेरा सहारा है

मतलब की दुनियाँ में

झूँठी दुनियाँ वाले सब मन के काले हैं

मेरी जीवन डोरी अब तेरे हवाले है

ये दास तेरा बाबा तकदीर का मारा है

मुझको तो मेरे बाबा बस तेरा सहारा है

मतलब की दुनियाँ में

अब तुम ना सुनोगे तो मैं और कहाँ जाऊँ

जो जख्म मेरे दिल में किस को मैं दिखलाऊँ

जहाँ रहमत बरसती हैं वो तेरा ही द्वारा है

मुझको तो मेरे बाबा बस तेरा सहारा है

मतलब की दुनियाँ में

तेरे भीम सैन को तो विपदा ने घेरा है

मेरे सर पे छांयाँ अब घोर अँधेरा है

तुमने तो लाखों को संकट से उबारा है

मुझको तो मेरे बाबा बस तेरा सहारा है

मतलब की दुनियाँ में कोई ना हमारा है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।