दिल से बुला कर देख मेरा बाबा आएगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दिल से बुला कर देख मेरा बाबा आएगा,

बड़े किस्मत के लेख मेरा बाबा आएगा,

विधि का मिटाने लेख मेरा बाबा आएगा ,

दिल से बुला कर देख मेरा बाबा आएगा,

छोड़ दे चिंता चिंतन कर ले काहे चित को जलाता है,

श्याम सहारे छोड़ के नैया को खुद पतवार चलता है,

तू रख ले इरादे नेक तेरी किस्मत चमकाएगा,

दिल से बुला कर देख मेरा बाबा आएगा,

श्याम नाम बड़ा गुणकारी है सब लोगो की दवाई है,

लाज बचाने तुरनत है आता जिसने लगन लगाई है ,

तुझे देने ख़ुशी अनेक मेरा बाबा आएगा,

दिल से बुला कर देख मेरा बाबा आएगा,

लीला इस की अगम अगोचर कोई समज नहीं पाया है,

मुकेश उपदाए भजन बनाये श्याम शरण में आया है ,

विनोद तेरी नैया को बाबा पार लगाए गा,

दिल से बुला कर देख मेरा बाबा आएगा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।