मेरे बाबा भोले बाबा मैं आया तेरे द्वार

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

मेरे बाबा भोले बाबा मैं आया तेरे द्वार,

मेरे जीवन की नैया तुम करदो भव से पार,

मेरे बाबा भोले बाबा मैं आया तेरे द्वार,

कोई नही है मेरा सहारा लेहर लेहर प्रभु डूंडा किनारा,

झूठ फरेब का जग ये सारा दर दर भटका आया मैं द्वारा,

जग जाने तेरी महिमा है बड़ी अपरम्पार,

मेरे जीवन की नैया तुम करदो भव से पार,

मेरे बाबा भोले बाबा मैं आया तेरे द्वार,

जो भी तेरे दर पे आता खाली हाथ न वो है जाता,

मैं भिखारी तुम दानी बाबा,

मुझपे भी करदो दया विध्याता,

निकले दम तेरे चरणों में इतना करदो उपकार,

मेरे जीवन की नैया तुम करदो भव से पार,

मेरे बाबा भोले बाबा मैं आया तेरे द्वार,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।