मांगने वाले

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मांगने वाले मांग साईं दर से,

साईं भंडार में क्या नही है,

मांगने वाले मांग साईं दर से,

साईं है जैसे दानी और दाता दूसरा कोई ऐसा नही है

मांगने वाले मांग साईं दर से,

हिन्दू मुस्लिम हो या सिख इसाई करते है साईं की सब बड़ाई,

कोई ऐसा नही इस जहां में जिसको साईं से श्रधा नही है

मांगने वाले मांग साईं दर से,

साईं हर युग में तसरीफ है लाये रूप लेकिन बदल कर है आये,

कौन है क्या है ये साईं बाबा आज तक कोई समजा नही है,

मांगने वाले मांग साईं दर से,

चीन जापान हो या के रुस्सिया मोरिश हो या के अमरीका,

कौन है मुल्क ऐसा जहां पे साईं बाबा का चर्चा नही है,

मांगने वाले मांग साईं दर से,

साईं जिनको भी दर्शन है देते भक्त वो झूम कर ये कहते,

और कुछ देर ठेरो साईं हमने जी भर के देखा नही है,

मांगने वाले मांग साईं दर से,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।