राम राम कहते रहो

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

राम राम कहते रहो ,बोलो जय श्री राम

श्री राम रक्षा करें ,हरपल आठो याम

सुमिरन कर श्री राम का ,मोह माया को छोड

कष्ट आप कट ज़ायेंगे ,राम से मुख न मोड

बोलो जय जय जय श्री राम ,राम का नाम ज़रूरी है

सुबह और शाम ज़रूरी है ,कि आठो याम ज़रूरी है

बोलो जय जय जय श्री राम ,राम का नाम ज़रूरी है

राम नाम से क्यों इतराबे ,जीवन अपना व्यर्थ गमाबे

भव सागर तरने के लिये ,इसे रटना ज़रूरी है

राम का नाम ज़रूरी है ,कि आठो याम ज़रूरी है

बोलो जय जय जय श्री राम ,राम का नाम ज़रूरी है

राम नाम से प्रीत लगा ले ,जीवन अपना सफल बना ले ,

राम नाम रटने के लिये ,श्रद्धा भाव ज़रूरी है

राम का नाम ज़रूरी है ,कि आठो याम ज़रूरी है

बोलो जय जय जय श्री राम ,राम का नाम ज़रूरी है

राम नाम गुण ज़ो गायेंगे ,भव सागर वो तर ज़ायेंगे

कहें नेम चन्द मनुज तन पाके , गुणगान ज़रूरी है

राम का नाम ज़रूरी है ,कि आठो याम ज़रूरी है

बोलो जय जय जय श्री राम ,राम का नाम ज़रूरी है

नेम चन्द प्रजापति (दिवना )

6397647998

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।