तेरा बड़ा उपकार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरी झोली है भर आई

मेरे घर को तूने बसाई

तेरे प्यार की हुई बौछार

ओ बाबा तेरा बड़ा उपकार

मेरे बाबा तेरा बड़ा उपकार

ले जाउंगी तुझको मैं अपने दिल में बसाके

करुँगी तुझको अर्पण मैं जीवन हाँ

ले आया खुशियों का भंडार

बाबा तू है पालनहार

तेरे प्यार की हुई बौछार

ओ बाबा तेरा बड़ा उपकार

मेरे बाबा तेरा बड़ा उपकार

मेरे दिल की अरज़ है ना ये सहज है

भक्तों की सूनी बगिया में बाबा आ आ आ

हो करके बेडा अपरम्पार

चढ़के लीले पे सवार

तेरे प्यार की हुई बौछार

ओ बाबा तेरा बड़ा उपकार

मेरे बाबा तेरा बड़ा उपकार

मेरे जीवन के ये पल ना आएंगे ये फिर कल

तू कर दे दूर अँधेरे ओ बाबा हाँ

तेरी महिमा अजब विशाल

करके भक्तो को मालामाल

तेरे प्यार की हुई बौछार

ओ बाबा तेरा बड़ा उपकार

मेरे बाबा तेरा बड़ा उपकार

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।