रींगस से चलकर जायेंगे हम निशान चढ़ाएंगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम प्रेमी ने की तैयारी खाटू धाम जाएंगे

रींगस से चलकर जायेंगे हम निशान चढ़ाएंगे

छोटे छोटे लाल लेके बाल गोपाल लेके

सभी श्याम प्रेमियों को संग और साथ लेके

जय श्री श्याम .......

श्याम कुंड के पावन जल में डुबकी हम लगाएंगे

रींगस से चलकर जायेंगे हम निशान चढ़ाएंगे

लाल गुलाबी नीला पीला केसरिया रंग रंगीला

रस्ते में हो कंकर पत्थर चाहे जितना हो कटीला

जय श्री श्याम .......

फिर भी हम सब मिलकर के खाटू धाम जायेंगे

रींगस से चलकर जायेंगे हम निशान चढ़ाएंगे

श्याम प्रभु का तोरण द्वार मनमोहक लगे दरबार

एक झलक मिल जाए प्रभु की हो जाए जीवन उद्धार

जय श्री श्याम ...........

श्याम प्रभु का दर्शन करके जीवन सफल बनाएंगे

रींगस से चलकर जायेंगे हम निशान चढ़ाएंगे

समय मधुर का यही हे कहना एक ही नारा लगाएंगे

रींगस से चलकर जायेंगे हम निशान चढ़ाएंगे

जय श्री श्याम .........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।