दर्शन दिखादे मेरे श्याम बाबा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दर्शन दिखादे मेरे श्याम, बाबा आन पड़ा हूँ तेरे द्वार पे

लाखो की नैया बन के खिवैया तूने पार लगाये

मेरी भी नाव डोले खाए हिचकोले मेरे श्याम कन्हाई

झूठे सहारे हैं तमाम, बाबा आन पड़ा हूँ तेरे द्वार पे

दर्शन दिखा दे मेरे श्याम...

कब से पुकारूँ, बाट निहारूं मेरी बिगड़ी बना दे

भटका हूँ दर दर, आया तेरे दर पे मैं, राह दिखा दे

गिरते हुए को तुही थाम, बाबा आन पड़ा हूँ तेरे द्वार पे

दर्शन दिखा दे मेरे श्याम...

भक्तो की विनती करिओ न गिनती मेरी गलती की स्वामी

क्या मैं बताऊँ, क्या मैं छिपायुं तुमसे अन्तर्यामी

अपना बनाले घनश्याम, बाबा आन पड़ा हूँ तेरे द्वार पे

दर्शन दिखा दे मेरे श्याम...

भजन गायक : अभिषेक चौरसिया ( 9098001541 )

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।