लेके चलो श्याम के पावन निशान को

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मुखड़ा- लेके चलो श्याम के पावन निशान को,

मस्ती में तुम भी चलो खाटू के धाम को,

मस्ती में तुम चलो खाटू के धाम को ...लेके चलो......

फागण में ले करके निशान प्रेमी है आगे बढ़ा,

मेले में हो करके मग्न खाटु को बढ़ता चला,

सावरिया तेरी यारी का चस्का ऐसा लगा.

जय श्री श्याम जय श्री श्याम जय श्री श्याम....लेके चलो

दानी है वो सबसे बड़ा हारे का साथी बना,

लेता है वो सबकी खबर आसन पे बैठा हुआ

साथ है तेरे बाबा तो काहे को डरना.

जय श्री श्याम ... लेके चलो

कौन अमीर कौन गरीब बाबा ना ये देखता,

उसके लिए सब एक है करता वो सबका भला,

हर मेले में बाबा तेरा संजीव आता रहे,

हाथों में लेके निशान तेरे भजनो को गाता चले....

जय श्री श्याम ...लेके चलो.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।