बनेगा मन्दिर राम प्रभु का

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज.. मिलो न तुम तो हम घबरायें

बनेगा मन्दिर राम प्रभु का ,हम तुमको बतलायें

फैसला हो गया है ,फैसला हो गया है

कोई न रोके कोई न टोके ,बनेगा निर्भय होके

फैसला हो गया है ,फैसला हो गया है

बनेगा मंदिर राम --------------------------

राम का बनेगा मन्दिर बढेगी अयोध्या की शान हो

ऐसा बनेगा मन्दिर , जानेगा सारा जहान हो

देश विदेश से दर्शक आयें ,आकर शीश झुकायें

फैसला हो गया है ,फैसला हो गया है

बनेगा मन्दिर राम -------------------------

बनबायें राम मन्दिर ,मोदी जी कहते थे

केश चल रहा कोर्ट में ,वेट सभी करते थे

आज बही शुभ दिन हैं आये लोग सभी हर्षाये

फैसला हो गया है ,फैसला हो गया है

बनेगा मन्दिर राम -------------------------

राम जी का सुन्दर मन्दिर बनेगा अयोध्या नगर में

खुशियों से झुमें सभी , चर्चा हुई है घर घर में

नेम चन्द जी दिवना वाले ,लिखते भजन निराले

फैसला हो गया है ,फैसला हो गया है

बनेगा मन्दिर राम --------------------------

जय श्री राम

लेखक एवं निर्माता नेम चन्द प्रजापति जी

दिवना वाले

कांटेक्ट नं 6397647998

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।