किरपा मिलेगी श्री राम जी की भक्ति करो

पारंपरिक
हनुमान जी भजन राम भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

किरपा मिलेगी श्री राम जी की भक्ति करो,

दया मिलेगी हनुमान जी की राम जपो राम जपो,

दुष्ट दलन हनुमान है हनुमान मेरे,

पतित पावन राम है श्री राम मेरे,

मूरत रब सिया राम की मन ध्यान धरो ,

सकल अमंगल हर लेंगे हनुमान मेरे,

तन मन पावन कर देंगे श्री राम मेरे,

शीश जुका कर चरणों में परनाम करो

शंकर स्वयं केशरी नंदन जय हनुमान,

विष्णु रूप भगवान है मेरे श्री राम,

विष्णु महेश की लीला का गुणगान करो,

राम से बड़े है भक्त राम के जय हनुमान,

जो नित राम की महिमा गावे जय सिया राम,

अर्पित प्रभु पूजन में जीवन प्राण करो

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।