मधुबन में आज रच्यो महारास

सौरभ मधुकर
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आयी शरद पूनम की रात

मधुबन में आज रच्यो महारास

चारों दिशाओं में मुरली की तान,

गोपियों के संग नाचे राधे का श्याम ।

धरती गगन झूमे होके मगन,

गूंजन में छाया है प्रेम का रंग ।

करे चंदा की किरणे प्रकाश,

मधुबन में आज रच्यो महारास...

यमुना के लहरों में कैसा है शोर,

ले गया मन मेरा हाय चितचोर ।

चरणों की दासी बावरिया हुई,

मैं तो बस तेरी सांवरिया हुई ।

रख ले मुझको तू चरणों के पास

मधुबन में आज रच्यो महारास...

भजन गायक - सौरभ मधुकर

भजन रचयिता - सौरभ मधुकर

संपर्क - 9831258090

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।